Age Limit Calculator – सरकारी नौकरी Eligibility Checker

फ़ॉर्म भरने से पहले जाँच लीजिए: आपकी उम्र सही है या नहीं

अपनी जन्म की तारीख और भर्ती की उम्र सीमा भरिए। अपनी category की छूट जोड़कर सही जवाब और जन्म की तारीख का दायरा तुरंत देखिए।

100% FreeNo LoginCategory की छूटआपकी जानकारी सेव नहीं होती
1तारीखें चुनिए
Notification में “as on” या आख़िरी तारीख वाली लाइन
2भर्ती की उम्र सीमा
3आपकी category की छूट
ज़्यादा जानकारी: सबसे ज़्यादा उम्र कैसे गिनी जाती है?
पक्का न हो तो notification में जन्म की तारीख वाली लाइन देखिए, जैसे “… से पहले नहीं और … के बाद नहीं”।
उस तारीख पर आपकी उम्र
आपके लिए सबसे ज़्यादा उम्र (छूट जोड़कर)
सबसे पहले की जन्म तारीख जो चलेगी
सबसे बाद की जन्म तारीख जो चलेगी

Age limit कैसे जाँची जाती है

Cut-off dateआज की नहीं, notification वाली तारीख की उम्र देखी जाती है।
Relaxationछूट सिर्फ़ सबसे ज़्यादा उम्र में जुड़ती है, सबसे कम में नहीं।
Valid DOB rangeदो तारीखों के बीच की जन्म की तारीख वाले लोग apply कर सकते हैं।

केंद्र सरकार की ज़्यादातर भर्तियों में OBC (NCL) को 3 साल, SC/ST को 5 साल और PwD (General) को 10 साल की छूट मिलती है। राज्य की भर्तियों में नियम अलग हो सकते हैं। पूर्व सैनिक जैसी categories के लिए Custom चुनकर अपनी छूट डालिए।

“सबसे ज़्यादा 27 साल” का मतलब हर भर्ती में एक जैसा नहीं होता। कहीं 27 साल पूरे होने से पहले तक मौका मिलता है, कहीं 27वें साल के अंत तक। इसी लिए “ज़्यादा जानकारी” में तीन विकल्प दिए हैं।

यह टूल सिर्फ़ अनुमान के लिए है। अंतिम फैसला हमेशा notification से होता है। आपकी जानकारी कहीं भेजी या सेव नहीं की जाती।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

उम्र किस तारीख को गिनी जाती है?

जो तारीख notification में as on या cut-off तारीख के साथ लिखी होती है। कई भर्तियों में यह फ़ॉर्म भरने की आख़िरी तारीख होती है, और कुछ में हर साल की तय तारीख।

क्या reservation की छूट सबसे कम उम्र पर भी लगती है?

नहीं। छूट केवल सबसे ज़्यादा उम्र में जोड़ी जाती है। सबसे कम उम्र सबके लिए वही रहती है।

OBC, SC और ST को कितने साल की छूट मिलती है?

केंद्र सरकार की ज़्यादातर भर्तियों में OBC (NCL) को 3 साल और SC/ST को 5 साल की छूट मिलती है। राज्य की भर्तियों में यह अलग हो सकती है, इसलिए notification में दी गई छूट ही मानिए।

अगर मेरी उम्र एक दिन से रह जाए तो क्या होगा?

उम्र की गिनती दिन तक होती है। एक दिन भी ज़्यादा या कम होने पर फ़ॉर्म reject हो सकती है। इसलिए ऊपर बताई गई जन्म की तारीखों से अपनी जन्म की तारीख ज़रूर मिलाइए।

क्या मेरी जन्म की तारीख कहीं सेव होती है?

नहीं। सारी गिनती आपके फोन या कंप्यूटर के ब्राउज़र में ही होती है।